Site icon Khabribox

अल्मोड़ा पुलिस का ‘एक्शन मोड’: एसएसपी के निर्देश पर सघन चेकिंग, 81 वाहन चालकों के कटे चालान

अल्मोड़ा: जनपद में यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने और अपराधों पर लगाम कसने के लिए अल्मोड़ा पुलिस ने आज सुबह जबरदस्त छापेमारी अभियान चलाया। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के सख्त निर्देशों के बाद, जिले भर की पुलिस टीम तड़के ही सड़कों पर उतर आई और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

पुलिस का अभियान

​आज दिनांक 25 मार्च 2026 की सुबह, अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा/यातायात बलवन्त सिंह व क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। समस्त कोतवाली और थाना प्रभारियों ने अपनी टीमों के साथ प्रमुख चौराहों, बाज़ारों और संवेदनशील मार्गों पर नाकेबंदी कर वाहनों की बारीकी से जांच की।

81 चालान और सख्त हिदायत

​अभियान के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और अधूरे दस्तावेजों के साथ वाहन चलाने वालों को निशाने पर लिया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 81 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट (MV Act) के तहत चालानी कार्रवाई की गई। चालान काटने के साथ-साथ पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए नियमों के पालन की सख्त हिदायत दी। पुलिस की ओर से बताया गया कि जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह के आकस्मिक अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

Exit mobile version