Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की पहल: छात्रों को दी सुरक्षा और सजगता की सीख, हेल्पलाइन नंबरों से कराया अवगत

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में आज दिनांक 04.07.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली अल्मोड़ा जानकी भण्डारी के नेतृत्व में महिला कोतवाली पुलिस टीम, अपर उप निरीक्षक बीना दोसाद, महिला कांस्टेबल कविता, महिला होमगार्ड पूजा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा एवं वीरशिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अल्मोड़ा में छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव एवं उनसे दूर रहने के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों जैसे डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा न करने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग एवं साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में विस्तार से जागरूक किया गया। साथ ही हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

Exit mobile version