Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की हिदायत, बिना लाईसेंस के आतिशबाजी का न‌ बेचें सामान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत थाना द्वाराहाट में गोष्ठी‌ हुई।

शांतिपूर्वक बनाएं त्योहार

जिसमें दिनांक 23.10.2024 में थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना प्रागंण में व्यापार मण्डल के पदाधिकारी एवं सदस्यों, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्य, नगर पंचायत के पूर्व सभाषदगण एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों एवं सी0एल0जी0 मेम्बर एवं पत्रकारबन्धु, होटल/ रेस्टोरेंट के मालिक के साथ मीटिंग आयोजित की गई। इस मौके पर नागरिकों से दीपावली पर्व को पूर्व परम्परा के अनुसार ही शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने की अपील करते हुए अपना सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया। इसके अलावा आतिशबाजी की दुकानों को पूर्व की भांति प्रशासन द्वारा निर्धारित शीतलापुष्कर मैदान में ही लाईसेंस प्राप्त करने के उपरान्त ही लगाने तथा दीपावली पर्व के दौरान बिना लाईसेंस के आतिशबाजी का सामान न बेचने की हिदायत दी गई तथा निर्धारित स्थान शीतलापुष्कर मैदान के अलावा अन्य दूसरी जगह आतिशबाजी की दुकान न लगाने हेतु बताया गया। ।

Exit mobile version