Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की जागरूकता मुहिम, सुरक्षित व जागरूक नागरिक बनने हेतु किया प्रेरित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में आज दिनांक 04.01.2026 को बीट पुलिसकर्मी द्वारा लमगड़ा क्षेत्र के जलना गांव, ग्राम सभा भंगा देवली व तडैनी गांव में जाकर ग्रामीणों की पुलिस से संबंधित समस्याएं जानी और उन्हें जागरूक किया गया। ग्रामीणों को महिला एवं बाल अपराधों, यातायात नियम,डिजिटल अरेस्टिंग, साइबर क्राइम से बचाव,नये आपराधिक कानून (भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’,भारतीय साक्ष्य अधिनियम), सत्यापन की जानकारियां देकर विभिन्न हेलपलाइन नंबर डायल 112, साइबर हेल्प 1930 इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नशे के दुष्प्रभाव को बताते हुए अपने आस पास इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना त्वरित पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही ग्रामीणों को जंगली जानवर के बड़ते आतंक से सावधान रहने जंगल क्षेत्र में अकेले ना जाने व अपने बच्चों को भी सुरक्षित रखने हेतु बताया गया।

Exit mobile version