Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की जागरूकता मुहिम, युवाओं को सही राह दिखाने क्रिकेट मैदान में पहुंची पुलिस

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस का जागरूकता अभियान

इसी क्रम में आज दिनांक 28.12.2025 को प्रभारी निरीक्षक चौखुटिया अशोक कुमार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत मां अग्नेरी क्रिकेट क्लब चौखुटिया द्वारा आयोजित क्रिकेट टूनामेंट में मौजूद खिलाड़ियों एवं अन्य लोगों को नशा मुक्त जीवन के तहत नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में अवगत कराया गया। साथ ही जीवन में खेल की महत्ता को बताते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों को साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग,नये आपराधिक कानून (भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’,भारतीय साक्ष्य अधिनियम) की जानकारियां देकर विभिन्न हेलपलाइन नंबर डायल 112, साइबर हेल्प 1930 इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही स्वस्थ व उज्जवल भविष्य बनाने के साथ सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने एवं अपने आस पास के लोगों को भी नशे से दूर रहने व जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

Exit mobile version