Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की खास मुहिम, स्कूली बच्चों को दी यह लाभप्रद जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में आज दिनांक- 20.12.2025 को थानाध्यक्ष  अजेन्द्र प्रसाद मय टीम द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेट देघाट में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र- छात्राओं एवं अन्य स्कूली स्टाफ को महिला सुरक्षा,साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, पोक्सो संबंधी जानकारी,नये आपराधिक कानूनों में महिला सुरक्षा प्रावधानों व भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’,भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जानकारियां देकर विभिन्न हेलपलाइन नंबर डायल 112, महिला सुरक्षा 1090, चाईल्ड हेल्प 1098, साइबर हेल्प 1930 इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ व उज्जवल भविष्य बनाने के साथ सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने एवं अपने आस पास के लोगों को भी नशे से दूर रहने व जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान उपस्थित बच्चों को आत्मरक्षा के प्रारंभिक टिप्स,आपात स्थिति में सुरक्षित रहने के उपाय एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई।

Exit mobile version