Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लापता शिक्षक की तलाशी के लिए पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, स्कूटी से अल्मोड़ा को निकले थे संजय कुमार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते दिनांक 13/09/24 से संजय कुमार टम्टा उम्र 35 वर्ष पुत्र खीम राम टम्टा निवासी धारानौला अल्मोड़ा गुमशुदा है। जिनकी हाल तैनाती मकड़ाऊं में अध्यापक पद पर है।

तलाशी के लिए अभियान जारी

वह दिनांक 13/09/24 को मकड़ाऊं से प्रातः 9:30 बजे स्कूटी संख्या UK 01 D 2735 TVs  से अल्मोड़ा के लिए निकले थे। परंतु घर नही पंहुचे। घर न पहुंचने पर परिजनों ने दिनांक 15/09/24 को थाना दन्या में गुमशुदगी दर्ज़ करायी। थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह के नेतृत्व में थाना दन्या पुलिस ने गुमशुदा के परिजनों को साथ लेकर दिनांक 16/09/24 को मकड़ाऊं से पनुवानौला तक सर्च अभियान चलाया। गुमशुदा संजय दिनांक 13/09/24 को समय 11:45 बजे स्कूटी से ईको ग्रीन विलेज रिजॉर्ट आरतोला के सामने से जाते हुए दिखाई दिये। पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश की जा रही है, अभी तक कोई सुराग नही लग पाया है, सर्च अभियान जारी है।

Exit mobile version