Site icon Khabribox

अल्मोड़ा; पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक- 12/01/2024 को सल्ट पुलिस के उपनिरीक्षक  मनोज कुमार द्वारा सराईखेत क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया।
        
नशे के दुष्प्रभावों की दी जानकारी

इस दौरान जनमानस को नशे के दुष्प्रभावो से जागरूक कर जीवन में हमेशा नशे से दूर रहने तथा गांव या आसपास नशे से सम्बन्धित सामग्री बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने हेतु बताया गया। साथ ही वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर बताया कि गांव-देहात के लोग जागरूकता के अभाव में साइबर ठगी के शिकार बन जाते है जागरूक रहकर इनसे बचा जा सकता है, बचाव के उपाय बताकर लोगों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।
   
सोशल मीडिया का करें सही इस्तेमाल

सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी पूर्वक करने हेतु सचेत किया गया। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर यातायात नियमों व एमवी एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देकर यातायात नियमों का हमेशा पालन करने और अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने देने की उचित हिदायत दी गई।
    
इन नंबरों की दी जानकारी

पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्प लाईन नम्बर 1930, महिला हेल्प लाईन नम्बर 1090 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या/शिकायत होने पर तत्काल इन नम्बरों पर सूचना देने हेतु बताया गया।

Exit mobile version