Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 30 चालकों के विरुद्ध की यह  कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी है।

पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

इसी क्रम में दिनांक 16.11.2024 को चैकिंग अभियान के दौरान तीन सवारी, मल्टी टोन प्रेशर हॉर्न, मोडिफाइड साइलेंसर, बिना इंश्योरेंस, आदेशों की अवज्ञा, बिना सीट बेल्ट, रेस ड्राइविंग, ओपन डाला, बिना नंबर प्लेट व यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 30 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी। जिसमें तीन सवारी व बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर 02 स्कूटी चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर वाहनों को सीज किया गया।  मल्टी टोन प्रेशर हॉर्न, मोडिफाइड साइलेंसर, बिना इंश्योरेंस व आदेशों की अवज्ञा करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही कर कुल 06 वाहन चालको  के कोर्ट के चालान किये गये।

Exit mobile version