Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने नगर क्षेत्र में चलाया सघन सत्यापन अभियान, बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 06 मकान मालिकों पर हुई चालानी कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी राज्यों/जनपदों से जनपद में कार्यरत/ निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/मजदूरों/फड़ फेरी व रेड़ी/ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने एवं बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।

सघन सत्यापन अभियान

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में दिनांक- 20.12.2023 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार द्वारा बाहरी प्रदेशों से थाना क्षेत्रान्तर्गत कार्यरत/निवारसत व्यक्तियों के सत्यापन हेतु अलग-अलग टीमें बनाकर नगर के बाजार, बेस, धारानौला व एनटीडी क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।

की चालानी कार्यवाही

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा बाहरी प्रदेशों के 30 मजदूरों का सत्यापन किया गया तथा बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखने पर 01 मकान मालिक का पुलिस एक्ट में 05 हजार का नगद चालान व 05 मकान मालिकों के विरुद्ध 10-10 हजार के कोर्ट चालान की कार्यवाही की गयी है।

👉जागरूकता अभियान
  
सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए किरायेदार रखने से पूर्व अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन कराने, बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखने पर मकान मालिक के विरुद्ध होने वाली चालानी कार्यवाही की जानकारी देकर बिना सत्यापन किरायेदार नही रखने की सख्त हिदायत दी गयी।

Exit mobile version