Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने चलाया सघन सत्यापन अभियान, 01 ठेकेदार का काटा चालान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी राज्यों/जनपदों से जनपद में कार्यरत/ निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/मजदूरों/फड़ फेरी व रेड़ी/ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने एवं बिना सत्यापन किरायेदार/मजदूर रखने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।

40 किरायेदारों व मजदूरों का कराया सत्यापन

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में दिनांक-25.01.2024 को थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ मंहत द्वारा पुलिस टीम के साथ बाहरी प्रदेशों से थाना क्षेत्रान्तर्गत कार्यरत/निवारसत व्यक्तियों के सत्यापन हेतु सघन सत्यापन अभियान चलाकर ग्राम दुर्गानगर, शहरफाटक, नाटाडोल व गजार में 40 किरायेदारों व मजदूरों का सत्यापन किया गया।

दी यह सख्त हिदायत
     
इस दौरान एक ठेकेदार द्वारा अपने मजदूरों का सत्यापन नहीं कराया गया था, जिस पर सम्बन्धित मकान मालिक का पुलिस एक्ट में 05 हजार का नगद चालान किया गया। सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए किरायेदार रखने से पूर्व अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन कराने, बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखने पर मकान मालिक के विरुद्ध होने वाली चालानी कार्यवाही की जानकारी देकर बिना सत्यापन किरायेदार नही रखने की सख्त हिदायत दी गयी।

Exit mobile version