अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जनपद के शैक्षणिक संस्थानों में जन-जागरूकता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महिला कोतवाली की टीम ने आईटीआई फलसीमा पहुँचकर छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय के डिजिटल खतरों और सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया।
डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध पर चर्चा
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह के पर्यवेक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला कोतवाली प्रभारी श्रीमती जानकी भंडारी ने छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। पुलिस टीम ने अनजान कॉल्स से सावधान रहने और अपनी निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी। साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग कैसे करें और साइबर क्राइम की स्थिति में क्या कदम उठाएं। पॉक्सो अधिनियम (POCSO) और नए आपराधिक कानूनों में महिला सुरक्षा से जुड़े विशेष प्रावधानों के बारे में बताया गया।
नशे और मानव तस्करी के विरुद्ध अपील
अभियान के दौरान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आगाह करते हुए इससे दूर रहने की शपथ दिलाई गई। साथ ही एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी) की पहचान और रोकथाम के उपायों पर चर्चा की गई। पुलिस ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साथ ही नशे से संबंधित किसी भी गोपनीय सूचना के लिए मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी देते हुए आपातकालीन सहायता हेतु डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।