Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान, बच्चों को दिए सुरक्षा के मंत्र

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जनपद के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, नगर, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

किया जागरूक

इसी क्रम में आज दिनांक 29.07.2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मीना आर्या एवं पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज चित्रेश्वर, द्वाराहाट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रेरणादायी जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान, देशी रियासतों के एकीकरण के माध्यम से अखंड भारत के निर्माण तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को सुदृढ़ बनाने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ ही पुलिस टीम द्वारा वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। डिजिटल अरेस्ट, क्यूआर कोड स्कैम, ओटीपी फ्रॉड, एटीएम फ्रॉड, फिशिंग, अज्ञात लिंक एवं अन्य ऑनलाइन ठगी के तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर बचाव के उपाय व हेल्प लाइन नम्बर 1930 के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही नशे के दुष्प्रभाव, बाल विवाह, महिला एवं बाल अपराध, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति एप, नवीन कानून, यातायात के नियम, ह्यूमन ट्रैफिकिंग व विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर डायल 112, साइबर हेल्पलाइन नंबर- 1930, चाइल्ड हैल्पलाइन नंबर- 1098 एवं आपदा हेल्पलाइन नंबर-1070 के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Exit mobile version