Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का जन-जागरूकता अभियान, साइबर ठगी और नशे के विरुद्ध किया आगाह

अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

दी जानकारी

इसी क्रम में आज दिनांक 01.04.2026 को थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में उ0नि0 गंगा राम गोला द्वारा देघाट क्षेत्र में जन-जागरुकता अभियान चलाया गया।  अभियान के अंतर्गत स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं को साइबर अपराध, विशेष रूप से “डिजिटल अरेस्ट” जैसे नए साइबर फ्रॉड, एवं नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया गया। पुलिस टीम द्वारा बताया गया कि “डिजिटल अरेस्ट” कोई वास्तविक कानूनी प्रक्रिया नहीं है, बल्कि साइबर ठगों द्वारा अपनाया जाने वाला एक तरीका है, जिसमें ठग खुद को पुलिस, CBI या अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर लोगों को डराते हैं और उनसे पैसे ऐंठने का प्रयास करते हैं। आमजन को स्पष्ट रूप से बताया गया कि कोई भी पुलिस या एजेंसी फोन/वीडियो कॉल के माध्यम से गिरफ्तारी नहीं करती और न ही किसी से OTP या बैंक विवरण मांगती है।

Exit mobile version