Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने पूर्व सैनिकों को साइबर अपराध व नए कानूनों के प्रति किया जागरूक, दी जरूरी जानकारी

अल्मोड़ा: एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में जनपद पुलिस का जन जागरूकता अभियान निरंतर जारी है।

किया जागरूक

इसी क्रम में आज, 6 अप्रैल 2026 को कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सैनिक कल्याण बोर्ड में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
​कोतवाली प्रभारी योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूर्व सैनिकों को वर्तमान में बढ़ते साइबर खतरों जैसे ‘डिजिटल अरेस्ट’, ओटीपी फ्रॉड और फर्जी कॉल्स से बचने के तरीके बताए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने जोर दिया कि किसी भी अनजान लिंक या संदिग्ध कॉल पर भरोसा न करें और अपनी बैंकिंग जानकारी साझा करने से बचें। साथ ही नवीन आपराधिक कानूनों और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। इसके अलावा बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किरायेदार या मजदूर न रखने की हिदायत दी। साइबर फ्रॉड के लिए 1930, आपातकाल हेतु 112 और नशा मुक्ति के लिए 1933 (मानस हेल्पलाइन) जैसे नंबरों के प्रति जागरूक किया गया।

Exit mobile version