Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की मासिक समीक्षा बैठक: पर्यटन सीजन और आपदा प्रबंधन को लेकर एसएसपी ने तय कीं प्राथमिकताएं, modern policing और जनसहभागिता पर दिया जोर

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी और सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सम्मेलन का आयोजन

इस बैठक में अपराध नियंत्रण, पर्यटन सीजन, आपदा प्रबंधन, साइबर अपराध और जनसहयोग को लेकर पुलिस की प्राथमिकताएं तय की गईं। बैठक के दौरान आधुनिक पुलिसिंग और जनसहभागिता पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को DGsP/IGsP कॉन्फ्रेंस के प्रमुख बिंदुओं से अवगत कराया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले 24 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि थाना देघाट के हेड कांस्टेबल नीरज बिष्ट को ‘Employee of the Month’ चुना गया।

मासिक अपराध गोष्ठी

• ​सैनिक सम्मेलन से शुरुआत: कार्यक्रम की शुरुआत सैनिक सम्मेलन से हुई, जिसमें पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत, सामूहिक और विभागीय समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
• ​आधुनिक पुलिसिंग पर जोर: DGsP/IGsP कॉन्फ्रेंस के उद्देश्यों के तहत पुलिसिंग में नवाचार, बेहतर समन्वय, जनसहभागिता और आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग पर बल दिया गया।
• ​ग्राम प्रहरियों और बीट प्रणाली का सुदृढ़ीकरण: ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली पुलिस कार्रवाइयों में ग्राम प्रहरियों की सहभागिता सुनिश्चित करने और बीट अधिकारियों को अपनी बीट बुक शत-प्रतिशत अपडेट रखकर जनता से संवाद मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
• ​आपदा प्रबंधन में जनसहयोग: आगामी आपदा सीजन को देखते हुए प्रत्येक थाना क्षेत्र में इच्छुक युवाओं के समूह गठित करने के निर्देश दिए गए, ताकि राहत और बचाव कार्यों में जनसहयोग मिल सके।
• ​अपराध समीक्षा और सख्त कार्रवाई: लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने, मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों, वांछित और पुरस्कार घोषित अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। महिलाओं और नाबालिगों से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता बरतते हुए तत्काल ‘Zero FIR’ और ‘E-Zero FIR’ पंजीकृत करने को कहा गया।
• ​पर्यटन सीजन और यातायात व्यवस्था: पर्यटन सीजन में यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग, बिना नंबर प्लेट, नाबालिग वाहन चालकों और रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
• ​साइबर अपराध पर त्वरित एक्शन: साइबर ठगी पर लगाम लगाने के लिए साइबर सेल के समन्वय से त्वरित कार्रवाई करने और ‘Money Restoration Module’ (MRM) पोर्टल के माध्यम से जनता की धनराशि होल्ड कराने की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया। साथ ही CEIR पोर्टल और नेटग्रिड के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया गया।
• ​विधिक मार्गदर्शन: ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी सुनीता भट्ट द्वारा अभियोजन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर उपस्थित अधिकारियों का मार्गदर्शन किया गया।


​ “Employee of the Month” और सम्मानित हुए कर्मी

​गत माह थाना देघाट क्षेत्र से 54.45 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करने और दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी में सराहनीय योगदान देने वाले हेड कांस्टेबल नीरज बिष्ट को मई-2026 का “Employee of the Month” चुना गया।‌ ​इसके अलावा प्रभावी पुलिसिंग और उत्कृष्ट मानवीय कार्यों के लिए निम्नलिखित 24 अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

क्र.सं.नाम और पदतैनात क्षेत्र/विभाग
1वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र बोराकोतवाली अल्मोड़ा
2उपनिरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीराचौकी प्रभारी धारानौला, अल्मोड़ा
3उपनिरीक्षक नरेश कोहलीचौकी प्रभारी मौरनोलो, लमगड़ा
4उपनिरीक्षक संजय जोशीचौकी प्रभारी भिकियासैण, भतरौजखान
5अपर उपनिरीक्षक दीवान सिंह कोरंगाकोतवाली चौखुटिया
6अपर उपनिरीक्षक नवीन सौराड़ीथाना दन्या
7हेड कांस्टेबल शमीम अहमदथाना भतरौजखान
8हेड कांस्टेबल धीर सिंहथाना दन्या
9कांस्टेबल घनश्याम सिंहकोतवाली अल्मोड़ा
10कांस्टेबल केशव भौतथाना लमगड़ा
11कांस्टेबल हरीश प्रसादएसओजी अल्मोड़ा
12कांस्टेबल कुन्दन सिंहथाना दन्या
13कांस्टेबल आशुतोष रावतपीएसी
14चालक अजय जोशीपुलिस लाईन अल्मोड़ा
15कांस्टेबल हरपाल सिंहSDRF यूनिट सरियापानी
16कांस्टेबल कृष्णा कार्कीSDRF यूनिट सरियापानी
17महिला कांस्टेबल कविता आर्याकोतवाली सोमेश्वर
18फायरमैन दीपक सिंह दानूफायर स्टेशन रानीखेत
19होमगार्ड प्रताप सिंह
20होमगार्ड पूरन सिंहयातायात सैल अल्मोड़ा
21होमगार्ड हरीश मनरालकोतवाली रानीखेत
22अनुचर प्रताप नाथ गोस्वामीथाना दन्या
23स्वच्छक अनिल कुमारपुलिस लाईन अल्मोड़ा

रहें उपस्थित

इस उच्च स्तरीय बैठक में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, सीओ रानीखेत भावना कैन्थोला, सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रमेश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भंडारी, वाचक निरीक्षक अशोक कुमार धनकड़, निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, प्रभारी निरीक्षक सोमेश्वर मदन मोहन जोशी, प्रभारी निरीक्षक चौखुटिया अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट विनोद जोशी, प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह, थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद, थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त, कंपनी कमांडर एसडीआरएफ/पीएसी अल्मोड़ा, पीआरओ/प्रभारी साइबर सेल राहुल राठी, आशुलिपिक महेश कश्यप, प्रभारी एसओजी सुनील धानिक, उपनिरीक्षक मोहित कुमार, प्रधान लिपिक हीरा सिंह और आंकिक पूरन रावत सहित कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version