Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: फायर सीजन को लेकर पुलिस मुस्तैद, मॉक ड्रिल कर सिखाए बचाव के गुर

अल्मोड़ा: आगामी फायर सीजन की चुनौतियों से निपटने और वनाग्नि व रिहायशी इलाकों में आग की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अल्मोड़ा पुलिस और अग्निशमन विभाग ने कमर कस ली है।
दी यह जानकारी

जिस पर एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशानुसार, जनपद भर में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में सोमवार, 06 अप्रैल 2026 को प्रभारी फायर स्टेशन अल्मोड़ामुकेश चंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। उत्तराखंड परिवहन निगम, अल्मोड़ा के परिसर में आयोजित इस अभ्यास के दौरान फायर टीम ने आपातकालीन स्थितियों से निपटने का कौशल दिखाया। मॉक ड्रिल के दौरान लीडिंग फायरमैन ओम प्रकाश ने संस्थान में लगे प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता की जांच की। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों और आम जनता को बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय उपकरणों का सही उपयोग कैसे किया जाए।

पुलिस की अपील

​अल्मोड़ा पुलिस और फायर सेवा ने जनता से अपील की है कि वे अग्नि सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करें। किसी भी अप्रिय घटना या आग लगने की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें ताकि जान-माल के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।

Exit mobile version