Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अलर्ट, सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान में 96 वाहन चालकों पर की कार्रवाई

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के एसएसपी चंद्रशेखर घोडके द्वारा आगामी स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं यातायात पुलिस को व्यापक चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस की कार्यवाही

इस क्रम में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जनपद के प्रवेश मार्गों, कस्बों, बाजारों, चौराहों, पर्यटन स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सघन चेकिंग की जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा होटल, ढाबे, रिजॉर्ट एवं रेस्टोरेंटों की चेकिंग के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर भी सतर्क निगरानी रखी जा रही है। चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्रों में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 96 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। वहीं बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे 19 बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम से लगातार संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही है।

अल्मोड़ा पुलिस की अपील

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और अफवाहों पर ध्यान न देते हुए केवल अधिकृत एवं विश्वसनीय माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

Exit mobile version