Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: होली पर्व के दृष्टिगत पुलिस अलर्ट, सघन चेकिंग अभियान जारी, संदिग्ध व्यक्तियों,अराजक तत्वों व हुड़दंगियों पर सतर्क नजर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी है। इसी क्रम में एसएसपी द्वारा कल सायं होली के दृष्टिगत नगर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

जनपद में चौकस सुरक्षा व्यवस्था

1. जनपद के सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया जायेगा।
2. जनपद के एंट्री प्वाइंटो पर वाहनों की सघन चैकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं, वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
3. सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पैदल गश्त, चीता मोबाईल, पिकेट व बैरिकेट्स आदि ड्यूटिया लगाकर होली पर्व के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है।
4. अल्मोड़ा शहर में सुव्यवस्थित यातायात हेतु ट्रैफिक पुलिस के जवानों को सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है, टीआई व टीएसआई लगातार चैकिंग पर रहेंगे।
5. नो पार्किंग जोन मे वाहन पार्क कर जनमानस के आवागमन में समस्या उत्पन्न करने वालों  के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
6. यातायात नियमों का उल्ल्घंन करने वाले व नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही हैं।
7. सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्धों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
8. अल्मोड़ा पुलिस कन्ट्रोल रुम द्वारा अल्मोड़ा शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित किये गये सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार माँनीटरिंग कर चप्पे-चप्पे पर संदिग्ध व्यक्तियों,अराजक तत्वों व हुड़दंगियों पर सतर्क दृष्टि रखी  जा रही है।
9. किसी भी व्यक्ति द्वारा अराजकता,हुड़दंग कर शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित की जाती है तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
10. होली पर्व के दृष्टिगत अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की सतर्क मॉनिटरिंग की जा रही है, किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर, अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।

Exit mobile version