अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.07.2025 को चैकिंग के दौरान अभियुक्त हरीश सिंह पुत्र कुंदन सिंह निवासी कुमालेश्वर,देघाट, जिला अल्मोड़ा को उसके गाँव में स्थित परचून की दुकान में शराब बेचते हुए पाया गया। उसके कब्जे से 02 पूरी व 01 आधी बोतल मैकडॉवल्स व्हिस्की तथा 08 बोतल Queens Hi speed Drygin अंग्रेज़ी शराब दिल्ली मार्का की व अन्य सामान बरामद कर गिरफ्तार करते हुए, थाना देघाट में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1. अपर उ०नि० गणेश राणा
2. हे०कानि० मनोज पांडेय
3. हे०कानि० राजेंद्र गोस्वामी
4. कानि० नीरज सिंह बिष्ट