Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस अलर्ट मोड पर: छात्रसंघ चुनाव के लिए अतिरिक्त बल तैनात, नशे के तस्करों और साइबर अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

​

​अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में छात्रसंघ चुनाव-2026 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अल्मोड़ा पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है।

बैठक का आयोजन

जिस पर आज शुक्रवार को पुलिस लाइन अल्मोड़ा के सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) चंद्रशेखर घोडके की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी और सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। बैठक में एसएसबी प्रमुख ने स्पष्ट निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। जिस पर एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को प्रतिदिन शाम के समय अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने, लगातार गश्त बढ़ाने और ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा व जागरूकता के लिए चौपाल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रात में बेवजह झुंड बनाकर घूमने वाले और हुड़दंग या नशे में संलिप्त पाए जाने वाले युवाओं से पूछताछ कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
​बैठक‌ में दिए यह दिशा-निर्देश

• ​अपराधों पर लगाम और लंबित विवेचनाएं: थानों में लंबित मुकदमों और विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और साक्ष्य-आधारित त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
• ​नशे और साइबर अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: स्मैक, गांजा और शराब तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई और भांग की अवैध खेती को नष्ट करने को कहा गया। साइबर अपराधों पर रोक के लिए हर थाने में ‘MRM’ पोर्टल हेतु कार्मिक नियुक्त करने और NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के आदेश दिए गए।
• ​महिला सुरक्षा और जन-संवेदनशीलता: महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिसकर्मियों को आम जनता के साथ शालीन और सम्मानजनक व्यवहार करने की हिदायत दी गई।
• ​यातायात और सत्यापन अभियान: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शराब पीकर गाड़ी चलाने, ओवरलोडिंग और रैश ड्राइविंग पर सख्ती के निर्देश दिए गए। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए जनपद स्तर पर सघन चेकिंग और वेरिफिकेशन ड्राइव चलाने को कहा गया।
​एसआई अनिल जोशी चुने गए “Employee of the Month”

​उत्कृष्ट कार्य, गुडवर्क और मानवीय सेवा के लिए जिले के 15 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कोतवाली अल्मोड़ा की बेस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक (SI) अनिल जोशी को कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 19 लाख रुपये के लोन फर्जीवाड़े के वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने पर “Employee of the Month” चुना गया।

​किया सम्मानित

1. थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद, थाना देघाट
2. उपनिरीक्षक दिनेश सिंह परिहार, प्रभारी चौकी NTD, कोतवाली अल्मोड़ा
3. हेड कानि0 नीरज बिष्ट, थाना देघाट
4. हेड कानि0 राजकुमार कंबोज, थाना सल्ट
5. हेड कानि0 धर्मेंद्र सिंह, थाना लमगड़ा
6. हेड कानि0 टीका कार्की, SDRF यूनिट सरियापानी
7. हेड कानि0 प्रदीप कार्की, पुलिस लाइन अल्मोड़ा
8. कानि0 किशोर फर्त्याल, थाना लमगड़ा
9. कानि0 योगेश कुमार, थाना दन्या
10. कानि0 राकेश खेतवाल, SOG अल्मोड़ा
11. फायरमैन प्रियांशु कुमार, फायर स्टेशन अल्मोड़ा
12. होमगार्ड भोलेनाथ, यातायात अल्मोड़ा
13. होमगार्ड सुनील दत्त, थाना धौलछीना
14. अनुचर मोहिनी राणा, पुलिस लाइन अल्मोड़ा
​रहें मौजूद

​अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह, सीओ अल्मोड़ा बलबन्त सिंह रावत, सीओ रानीखेत भावना कैंथोला, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज, प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भंडारी, निरीक्षक अशोक कुमार धनकड़ (वाचक), निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, प्रभारी निरीक्षक सोमेश्वर मदन मोहन जोशी, निरीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी पुलिस कार्यालय, निरीक्षक हेम चन्द्र पंत पुलिस कार्यालय, प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह, थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद, थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष धौलछीना रमेश सिंह बोहरा, थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त, कम्पनी कमाण्डर एसडीआरएफ/ पीएसी अल्मोड़ा, पीआरओ/प्रभारी साइबर सैल राहुल राठी, प्रभारी एसओजी सुनील धानिक, प्रभारी चौकी बेस अनिल जोशी, प्रभारी चौकी मासी सतेन्द्र यादव, प्रभारी चौकी बग्वालीपोखर धरम सिंह, हीरा सिंह (प्रधान लिपिक), अमित कुमार (आंकिक), सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Exit mobile version