Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नये साल के दृष्टिगत पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारी, निरीक्षक, प्रभारी इण्टरसेप्टर व फायर स्टेशन प्रभारियों को 31 दिसम्बर व नववर्ष 2026 आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

दिए जरूरी निर्देश

📌📌जिसमें नशे में वाहन चलाने वाले चालकों की एल्कोमीटर से जांच कर कड़ी कार्यवाही होगी।
📌📌सार्वजनिक स्थलों होटल/बार, पब, रेस्टोरेन्ट आदि में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिये के लिए प्रबन्धकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।
📌📌नवयुवकों द्वारा रैश ड्राईविंग, स्टंट आदि पर नियंत्रण के लिये प्रभावी चेकिंग अभियान चल रहा है।
📌📌पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की ड्यूटियां लगायी गई है। अग्निशमन उपकरण एवं कार्मिकों को सक्रिय व तत्पर रखा गया है।
मुख्य स्थानों पर पिकेट, बाजार/भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त, चीता मोबाइल, हाईवे पेट्रोल को अर्लट मोड पर रखा गया है।
📌📌अराजक, आवांछित तत्वों के जनपद प्रवेश को निषिद्ध किये जाने के लिये बेरिकेटिंग और जनपद के प्रवेश मार्गों पर पर्याप्त बेरिकेटिंग कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।‌
📌📌विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफोर्मों पर सतर्क नजर रखी जा रही है, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
📌📌पुलिस कन्ट्रोल रुम कर्मियों द्वारा सीसीटीवी कैमरों की सतर्क मॉनिटरिंग की जा रही है। अराजकता व हुड़दंग कर शांति एवं कानून व्यवस्था को भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही होगी।

Exit mobile version