Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने स्कूली बच्चों के लिए लगाई जागरूकता पाठशाला, विभिन्न विषयों पर दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस ने किया जागरूक

इसी क्रम में आज दिनांक 29.04.2025 को  थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महन्त द्वारा कृषि विज्ञान इंटर कॉलेज चनोली अल्मोड़ा में छात्र-छात्राओं व अध्यापकों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गयी। नशे से दूर रहने व गांव में यदि कोई नशे से सम्बंधित सामान बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को देने के सम्बन्ध में बताया गया। इसके अलावा साइबर ठगी, नशे से दूर रहने, महिला व बाल अपराधों, नवीन कानूनों, यातायात नियमों, व विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर डायल 112, साइबर हेल्प 1930 व चाइल्ड हेल्प 1098,सीएम हेल्प 1905 के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया।

Exit mobile version