Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने स्कूल में लगाई जागरूकता क्लास, दी अहम जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक- 28.12.2023 को सोमेश्वर पुलिस की महिला उपनिरीक्षक मोनी टम्टा द्वारा जागरुकता अभियान के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सोमेश्वर में छात्राओं व स्टॉफ को साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि साइबर ठगों द्वारा विभिन्न तरीकों से भोले- भाले लोग जो जागरूक नहीं है, उनको साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है, इनसे कैसे बचा जा सकता इस बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक करते हुए अन्य लोगों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।

किया जागरूक

बालिकाओं को महिला सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए महिला संबंधी अपराधों, यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी, गुड टच/ बैड टच आदि की जानकारी दी गई तथा सोशल मीडिया में किसी भी अंजान व्यक्ति से बात नहीं करने और अपनी जानकारी किसी से शेयर नहीं करने हेतु बताया गया, साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित गौरा शक्ति फीचर के बारे में बताकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझाया और 🆘 बटन की उपयोगिता की जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन हेतु प्रेरित किया गया।

इन नंबरों की दी जानकारी

इसके उपरांत उत्तराखण्ड पुलिस एप की सुविधाओं, हेल्पलाईन नंबर 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930, महिला हेल्पलाईन नंबर-1090 सहित हेल्प डेस्क नंबर की जानकारी देकर किसी भी प्रकार की समस्या/शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने हेतु बताया गया।

Exit mobile version