Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्प्रिंगडेल के छोटे बच्चों के लिए पुलिस ने लगाई जागरूकता पाठशाला, ‘गुड टच-बैड टच’ के प्रति किया सचेत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस का जागरूकता अभियान

इसी क्रम में दिनांक 27.08.2025 को निरीक्षक जानकी भण्डारी, थानाध्यक्ष महिला थाना व पुलिस टीम द्वारा स्प्रिंगडेल स्कूल अल्मोड़ा के छोटे बच्चों को भारत के राष्ट्रीय प्रतीक चिह्नों और निशानों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय पशु, पक्षी, फूल, वृक्ष, गान, गीत, प्रतीक चिन्हों एवं आदर्श वाक्य सत्यमेव जयते के बारे में रोचक और सरल भाषा में जानकारी दी गयी, और राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों की अहमियत समझायी गयी। साथ ही उपस्थित बच्चों से साथ संवाद कर उन्हें दोस्ताना माहौल में बाल अपराध, ‘गुड टच-बैड टच’ जैसी महत्वपूर्ण सुरक्षा जानकारियां दी गयी। पुलिस द्वारा दी गई जानकारियां व समाज के प्रति सेवा भावना देखकर बच्चों में भी भविष्य में पुलिस बनने की प्रेरणा जागी।

Exit mobile version