Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने स्कूल में लगाया जागरुकता सेशन, विभिन्न विषयों पर दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में दिनांक 26/12/2024 को थानाध्यक्ष चौखुटिया सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, चौखुटिया व आदर्श विद्यालय राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, मासी चौखुटिया में उपस्थित छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को नशे के दुष्परिणामों के बारे में आगाह करते हुए कभी नशा न करने की प्रेरणा दी गई और अपने परिजनों, दोस्तों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक करने के लिये प्रेरित किया गया। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी।

Exit mobile version