Site icon Khabribox

अल्मोड़ा:सभासद अमित साह (मोनू) के संज्ञान में लाने के बाद जाखन देवी क्षेत्र में पुलिस कर्मी तैनात

अल्मोड़ा: हाल ही में कुछ दिन पूर्व लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू)  द्वारा जाखन देवी में छोटे बच्चों के स्कूलों के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को एक ज्ञापन दिया गया था ।  और पुलिस उपाधीक्षक महोदया ओशिन जोशी जी को भी इसके बारे में अवगत कराया कि स्कूल के रास्ते पर छोटे-छोटे बच्चे रोड पार करते हैं और वहां पर को बाइक सवारों द्वारा तेज गति से बाइकों को चलाया जा रहा है जिसके लिए उन्होंने मांग की थी कि वहां पर पुलिसकर्मी की तैनाती हो ताकि कोई दुर्घटना ना घट सके  ।

आभार व्यक्त किया गया

आज पुलिस विभाग द्वारा वहां पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए और खुद वहां निरीक्षण करने के लिए पुलिस उपाधीक्षक महोदया ओसीन जोशी जी भी पहुंची  जिसके लिए पुलिस उपाधीक्षक महोदया का बहुत-बहुत आभार क्षेत्रवासियों द्वारा प्रकट किया गया ।

मौजूद लोग

इस अवसर पर सलमान अंसारी,पीयूष पांडेय,वीरेंद्र जीना,चंद्र शेखर लोहनी आदि लोग मौजूद रहे ।

Exit mobile version