अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में दिनांक 11 जुलाई 2026 की रात्रि डायल 112 पर सूचनाकर्ता गंगा द्वारा सूचना दी गई कि उनका 14 वर्षीय भाई जो कक्षा 8 का छात्र है, घर से कही गुम हो गया है।
पुलिस का जताया आभार
जिसके बाद सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी एनटीडी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ, पतारसी-सुरागरसी तथा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया। पुलिस के सतत प्रयासों से गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर उसके पिता श्री आनन्द राम के सुपुर्द किया गया। चौकी एनटीडी पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सूचनाकर्ता, बालक के परिजनों ने सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।
बरामदगी टीम
1-अपर उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र
2-कांस्टेबल विमल टम्टा
3-हेड कांस्टेबल संदीप पांडे
4-हेड कांस्टेबल ईश्वर भौत
5-होमगार्ड कर्मी