Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ‘रमोला भर चैरिटेबल ट्रस्ट’ के कार्यक्रम में पुलिस ने जगाई जागरूकता की अलख

अल्मोड़ा: जनपद में अपराध नियंत्रण और जन-जागरूकता अभियान के तहत आज मंगलवार को नगर के एक स्थानीय कार्यक्रम में अल्मोड़ा पुलिस ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशों पर पुलिस टीम ने ‘रमोला भर चैरिटेबल ट्रस्ट’, नई दिल्ली द्वारा आयोजित गोष्ठी में प्रतिभाग कर मानव तस्करी और साइबर सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर विस्तृत जानकारी साझा की।

मानव तस्करी और बाल संरक्षण पर रहा विशेष फोकस

​कुमाऊं क्षेत्र में मानव तस्करी निरोध एवं बाल संरक्षण तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस संयुक्त गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक (महिला कोतवाली/एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट)जानकी भंडारी ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर संवाद किया। जिसमें तस्करी को रोकने के प्रभावी उपाय और संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्टिंग‌ व‌ महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनों और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की बारीकियों पर चर्चा की। साथ ही नए आपराधिक कानूनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए गए प्रावधानों की जानकारी‌ दी।‌

साइबर अपराधों से बचाव के गुर सिखाए

​साइबर पुलिस टीम के अपर उपनिरीक्षकमुदित वर्मा और कांस्टेबल बलवंत प्रसाद ने वर्तमान में बढ़ रहे डिजिटल खतरों के प्रति उपस्थित लोगों को आगाह किया। पुलिस टीम ने विशेष रूप से इन विषयों पर जोर दिया। जिसमें फर्जी कॉल और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी से कैसे बचें। अपनी गोपनीय जानकारी साझा न करने की अपील की। प्लेटफॉर्म्स का सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग‌ बताया। साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल सहायता के लिए ‘1930’ नंबर का उपयोग करने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में रहें उपस्थित

इस मौके पर ही गोष्ठी में डीआईजी (ITBP), असिस्टेंट कमांडेंट (SSB), एडीएम अल्मोड़ा सहित पुलिस, जिला प्रशासन, आईटीबीपी, एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण और भारी संख्या में एनसीसी (NCC) कैडेट्स उपस्थित रहे।

Exit mobile version