Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वरिष्ठ नागरिकों के द्वार पंहुची पुलिस, जानी कुशल क्षेम, दी यह जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा पुलिस पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर उनकी कुशल क्षेम पूछी गई।

पुलिस का जताया आभार

जिस पर दिनांक- 09.11.2024 को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के ग्रामों में जाकर वरिष्ठ नागरिकों एवं पुलिस पेंशनर्स से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की गयी तथा उन्हें बीट अधिकारी, बीट प्रभारी, थानो के सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया। बताया कि आपको स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबरो पर जानकारी दें, थाना पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी।

Exit mobile version