Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एकल बुजुर्गो व वरिष्ठ नागरिकों के द्वार पंहुची पुलिस, दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा एकल बुजुर्गों का हाल जानने के साथ उन्हें हर संभव मदद के आश्वासन की पहल चल रही है।

पुलिस को देख बुजुर्गों ने जताई खुशी

इसी क्रम में दिनांक- 24.11.2024 को थानाध्यक्ष चौखुटिया सतीश चन्द्र कापड़ी‌ के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामों में जाकर अकेले रहने वाले एकल बुजुर्गो व अन्य वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की गयी तथा उन्हें बीट अधिकारी, बीट प्रभारी, थाना चौखुटिया के सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया कि आपको स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबरो पर जानकारी दें, थाना पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी।

Exit mobile version