Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एकल वरिष्ठ नागरिकों के द्वार पंहुची पुलिस, जाना हालचाल, दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते दिनांक- 03.01.2025 को थानाध्यक्ष द्वाराहाट श्री अवनीश कुमार के नेतृत्व में प्रभारी बग्वालीपोखर उ0नि0 हरविन्दर सिंह द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामों में जाकर अकेले रहने वाले एकल बुजुर्ग नागरिकों से मुलाकात की।

दी यह जानकारी

साथ ही उनकी कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की गयी तथा उन्हें बीट अधिकारी, बीट प्रभारी के सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया कि आपको स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबरो पर जानकारी दें, थाना पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी।

Exit mobile version