Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: त्योहार की खुशियां बांटने एकल बुजुर्गों के द्वार पंहुची पुलिस, हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार “ऑपरेशन भल छौ” के तहत एकल बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करते हुए उनके साथ त्योहार की खुशियाँ साझा किए जा रहे हैं।

दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

इसी क्रम में प्रभारी महिला कोतवाली जानकी भण्डारी के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन भल छौ” के तहत होली पर्व के अवसर पर समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवाभाव का परिचय देते हुए क्षेत्र के एकल व जरूरतमंद बुजुर्गों को होली की बधाईयां देकर उनकी कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की गयी। साथ ही उन्हें बीट अधिकारी,महिला कोतवाली का सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया कि आपको स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबरो पर जानकारी दें, पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी।

Exit mobile version