Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस पेंशनर्स, एकल बुजुर्ग व वरिष्ठ नागरिकों के द्वार पंहुची पुलिस, पूछी कुशल क्षेम, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस टीम द्वारा एकल बुजुर्गो व वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

हरसंभव मदद का आश्वासन

इसी क्रम में आज दिनांक- 27.04.2025 को  जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के ग्रामों में जाकर एकल बुजुर्गों व वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की गयी और उसके द्वारा बतायी गयी समस्याओं का भी निस्तारण किया गया। साथ ही उन्हें बीट अधिकारी, बीट प्रभारी, थानो के सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया कि आपको स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबरो पर जानकारी दें, थाना पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी।

उपलब्ध कराया राशन

इसके अलावा थाना धौलछीना ने कस्बा क्षेत्र के दृष्टिबाधित दंपति से मुलाकात कर राशन व आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध करायी गयी। जिनके द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Exit mobile version