Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एकल बुजुर्गों, वरिष्ठ नागरिकों के द्वार पंहुची पुलिस, जानी कुशलक्षेम, हरसंभव मदद का किया आश्वासन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक- 20.04.2025 को जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के ग्रामों में जाकर एकल बुजुर्गों, वरिष्ठ नागरिकों एवं पुलिस पेंशनर्स से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की गयी।

जताया आभार

साथ ही उन्हें बीट अधिकारी, बीट प्रभारी, थानो के सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया कि आपको स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबरो पर जानकारी दें, थाना पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी।  अपने घर पर पुलिस को पाकर और सहायता हेतु पुलिस के आश्वासन से सभी बुजुर्ग व वरिष्ठ नागरिक एवं पुलिस पेंशनर्स अत्यंत प्रसन्न हुए उनके द्वारा अल्मोड़ा पुलिस की सराहना कर आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version