Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बुजुर्गों के द्वार पंहुची पुलिस, पुलिस पेंशनर्स,एकल बुजुर्ग व वरिष्ठ नागरिकों का जाना हाल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा घर-घर जाकर पुलिस पेंशनर्स,एकल बुजुर्ग व वरिष्ठ नागरिकों की कुशल क्षेम पूछी जा रही है।

पुलिस ने पूछी कुशलक्षेम

इसी क्रम में दिनांक- 18.05.2025 को जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के ग्रामों में जाकर एकल बुजुर्गों व वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की गयी और उसके द्वारा बतायी गयी समस्याओं का भी निस्तारण किया गया। साथ ही उन्हें बीट अधिकारी, बीट प्रभारी, थानो के सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया कि आपको स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबरो पर जानकारी दें, थाना पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी।

Exit mobile version