अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 17.06.2025 को कोतवाली अल्मोड़ा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी।
पुलिस ने किया परिवार के सुपुर्द
जिसमे बताया कि उनका नाबालिक पुत्र जिसकी उम्र -15 वर्ष है, दिनांक 16.06.2025 की रात्रि घर से बिना बताये कहीं चला गया है। जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0स0- 58/2025 धारा 140(3) बीएनएस में एफआईआर पंजीकृत किया गया। जिसके बाद नाबालिग की खोजबीन की जा रही थी। सुरागरसी-पतारसी कर दिनांक 28.06.2025 को गुमशुदा नाबालिक बालक को जनपद रुद्रप्रयाग से सकुशल बरामद किया गया। जिसके बाद काउंसिलिंग नाबालिक बालक को उसके परिजनों के सकुशल सुपुर्द किया गया।
कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम रहीं शामिल
1-उ0नि0 आनन्द बल्लभ कश्मीरा, चौकी प्रभारी धारानौला
2-कानि0 राजीव जोशी