Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने चालक के कब्जे से बरामद किए कुल 60,000 रूपये, किए जब्त

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण व भयमुक्त  सकुशल संपन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबन्द रखने के लिये जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों व जनपद के प्रवेश मार्गों में अवैध नगदी,अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी, संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वस्तुओं की तलाश हेतु व्यापक चेकिंग अभियान चलाने और आपराधिक व अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने एवं सोशल मिडिया प्लेटफाँर्मस की सतर्क माँनिटरिंग करने के निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में अल्मोड़ा पुलिस व एसएसटी टीम द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।
      
पुलिस की कार्यवाही

दिनांक- 07/04/2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में सल्ट पुलिस व स्टैटिक सर्विलांस/फ्लाइंग स्काँड टीम ने मर्चुला चेक पोस्ट पर संयुक्त चैंकिग अभियान के दौरान 01 पिकअप चालक के कब्जे से कुल 60,000 रुपये की नगदी बरामद की, वाहन चालक से नगदी के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर कोई भी स्पष्ट प्रमाण नहीं दे पाया। सल्ट पुलिस व SST/FST टीम द्वारा बरामद नगदी को सीज कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई।

Exit mobile version