Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कच्ची सड़क में बने इस्कवर से पुलिस ने बरामद की कट्टों से अवैध शराब की चार पेटियां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद में नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस की कार्यवाही

इस क्रम में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 27.02.2024 को चेकिंग के दौरान अल्मोड़ा-लमगड़ा मुख्य सड़क पर चौखुडिया को जाने वाली कच्ची सड़क में बने इस्कवर से दो प्लास्टिक के कट्टों से चार पेटियों में कुल 40 बोतल देशी मसालेदार शराब गुलाब मार्का व 08 अद्धे अंग्रेजी शराब मैकडवल रम बरामद होने पर थाना लमगड़ा में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गई है।  अज्ञात अभियुक्त की तलाश की जा रही है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1-हेड कानि0 दीपक सिंह मेहरा
2-हेड कानि0 दिनेश कार्की

Exit mobile version