Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जंगल में आग लगाने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बढ़ती आग की घटनाएं एक बड़ा चिंता का विषय बन गया है‌। इससे वनों को काफी नुकसान हो रहा है। साथ ही धुएं से वातावरण में धुंध छाने लगी है। जिससे सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है।

जंगलों में बढ़ती आग की घटनाएं

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक वन क्षेत्राधिकारी कोसी सिविल सोयम दीपक कुमार पंत ने तहरीर सौंपी। जिसमें बताया कि दो मई को सुबह करीब पौने दस बजे सत्यों के जंगल से धुआं उठता दिखाई दिया। वह टीम के छह सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कार्रवाई की। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

जांच कर रही पुलिस

जिसके बाद थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी सिविल सोयम ने पुलिस ने अज्ञात की पहचान में सहयोग करने की अपील की है।

Exit mobile version