Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने पर्स खोजकर लौटायी परेशान चेहरे की मुस्कान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 18/03/2024 को दन्या क्षेत्र निवासी श्री भूपाल सिंह द्वारा झांकरसैम क्षेत्र में ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को सूचना दी कि उनका पर्स झांकरसैम में कहीं खो गया हैं, जिसमें 3,500 रुपये व महत्वपूर्ण कागजात थे। काफी ढूंढ खोज के बाद भी नहीं मिल पाया। जिस पर चौकी जागेश्वर थाना दन्या की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पर्स की ढूंढ खोज शुरु की गयी। झांकरसैम मंदिर के आस-पास के लोगों व दुकानदारों से जानकारी कर काफी मशक्कत के बाद पर्स को बरामद कर 3,500 रुपये नगदी व महत्वपूर्ण कागजात सहित पर्स स्वामी श्री भूपाल सिंह के सुपुर्द किया गया।
     
जताया आभार

पर्स स्वामी द्वारा बताया गया कि वह पर्स, नगदी व महत्वपूर्ण कागजात खोने से काफी परेशान थे। दन्या पुलिस टीम द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

दन्या पुलिस टीम रहीं शामिल

1- हे0कानि0  विनोद डसीला
2- कानि0  कुन्दन सिंह बिष्ट

Exit mobile version