अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है।
दी यह जानकारी
इसी क्रम में थाना देघाट टीम द्वारा आज दिनांक 19.01.2025 को देघाट बाजार में व्यापारियों व अन्य उपस्थित लोगों को ड्रग्स तथा डिजिटल अरेस्ट व साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया गया ,इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति,नशे से दूर रहने के प्रति जागरुक किया गया तथा सभी को किराएदार सत्यापन की अपील की व उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।