Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने स्कूली बच्चों के लिए लगाई जागरूकता पाठशाला, नशे से दुष्परिणामों की दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 27/07/2024 को थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक मोहन चन्द्र,अपर उपनिरीक्षक लखविंदर सिंह व पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर काँलेज खुमाड़/देवालय सल्ट के छात्र- छात्राओं व स्कूल स्टॉँफ को नशे के दुष्परिणामों के बारे में आगाह करते हुए कभी नशा न करने की प्रेरणा दी गई।

पुलिस ने किया जागरूक

साथ ही अपने परिजनों,दोस्तों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही बताया गया कि यदि आपके मोहल्ले,गांवों में कोई नशे से सम्बंधित सामान बेचता है तो पुलिस को तत्काल सूचना पुलिस हेल्प लाईन नंबर 112 मे दें। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में उगी भांग को नष्ट किया गया।

Exit mobile version