Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने लगाई जागरुकता पाठशाला, स्कूली छात्र – छात्राओं को दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस का जागरूकता अभियान

इसी क्रम में दिनांक 27.11.2024 को थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत द्वारा पी0एम0श्री राजकीय इंटर कॉलेज बिन्तौली में उपस्थित छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टाफ को साईबर अपराध, महिला एवं बाल अपराध, नशे से बचने एवं नशा मुक्त अभियान के तहत जानकारी देकर जागरुकता अभियान चलाया गया। साथ ही नवीन कानूनों की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को किसी भी प्रकार की साईबर फ्राड होने पर तत्काल साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930 में कॉल कर सूचित करने की हिदायत दी गयी। इसके अलावा नशे के प्रति जागरूक किया। यातायात नियमों की जानकारी दी।

Exit mobile version