Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्थानीय व्यापार मण्डल, जनप्रतिनिधियों, सीनियर सिटीजन के साथ थानाध्यक्ष की गोष्ठी, दी यह जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के भतरौजखान में थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार ने दिनांक 03-09-2024 को थाना क्षेत्र के व्यापार मण्डल, जनप्रतिनिधियों, सीनियर सिटीजन आदि के साथ मीटिंग की।

दिया यह आश्वासन

जिसमें क्षेत्र की समस्याओं के बारे में सुझाव लिए गए तथा सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा की गई। उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा पुलिस को सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। इसके अतिरिक्त नवीन कानूनों, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साईबर अपराध के प्रति एवं नशे से दूर रहने के प्रति जागरुक किया गया तथा सभी को किराएदार सत्यापन की अपील की व उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

Exit mobile version