Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लमगड़ा में ‘थाना दिवस’ का आयोजन, जनसमस्याओं का मौके पर निस्तारण, साइबर ठगों से किया आगाह

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके‌ के निर्देशन में आज दिनांक 17.05.2026 को थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक द्वारा थाना लमगड़ा में थाना दिवस का आयोजन किया गया।

किया जागरूक

इस कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के सीएलजी सदस्य, वार्ड मेंबर, पुलिस पेंशनर, वरिष्ठ नागरिक एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। इस दौरान थानाध्यक्ष द्वारा उपस्थित लोगों की समस्याएं एवं सुझाव सुने गए तथा उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। साथ ही क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।इसके अतिरिक्त नागरिकों को किरायेदार/मजदूर सत्यापन, यातायात नियमों के पालन, साइबर अपराध से बचाव, नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम, महिला अपराधों की रोकथाम एवं नवीन कानूनों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों डायल-112, महिला हेल्पलाइन-1090, साइबर हेल्पलाइन-1930, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 एवं आपदा हेल्पलाइन-1070 की जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर इनके उपयोग के बारे में बताया गया।

Exit mobile version