Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: थाना सल्ट व दन्या ने 01-01 वांरटी को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा वारंटियों की धड़पकड़ जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में अल्मोड़ा पुलिस के थाना सल्ट टीम द्वारा फौजदारी वाद संख्या-33/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त गौरव कुमार पुत्र स्व0 विजय सिंह निवासी काशीपुर जिला उधम सिंह नगर मूल निवासी ग्राम दारापुर मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश को काशीपुर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसके अलावा अल्मोड़ा पुलिस के थाना दन्या टीम द्वारा फौजदारी वाद संख्या-1570/22 धारा 494 भादवि से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त चन्दन राम पुत्र लक्षम राम निवासी ग्राम गल्ली पोस्ट कफलनी, दन्या अल्मोड़ा को उसके घर ग्राम गल्ली से गिरफ्तार किया गया।

Exit mobile version