अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में आज दिनांक 07/05/2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह द्वारा भतरौजखान-भिकियासैंण के रापड़ मार्ग में हुई सड़क दुर्घटना स्थल का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुर्घटना के कारणों, सड़क की स्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
दिए यह निर्देश
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को रोड सेफ्टी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने, संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक चेतावनी संकेतक लगाने, सड़क किनारे सुरक्षा उपाय बढ़ाने तथा दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
रहें उपस्थित
इस दौरान थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार, चौकी प्रभारी भिकियासैण उ0नि0 संजय जोशी उपस्थित रहे।
अल्मोड़ा: सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त: ASP अल्मोड़ा ने भिकियासैंण-भतरौजखान दुर्घटना स्थल का किया निरीक्षण