अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने समस्त कोतवाली/थाना/चौकी/यातायात प्रभारियों को पर्यटन सीजन के दृष्टिगत “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
पुलिस का चेकिंग अभियान
इस क्रम में विगत 02 दिवस में जनपद के समस्त थाना एवं कोतवाली प्रभारियों द्वारा अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना डीएल, तीन सवारी, ओवरस्पीडिंग एवं यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 88 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।