Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की आत्मनिर्भर और सुरक्षित भविष्य की ओर कदम, छात्राओं को आत्मरक्षा के सिखाए गुर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा जनपद के स्कूलों/ काँलेजों/ नगर/ कस्बा /ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न संस्थानों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण/जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में दिनांक 19.12.2025 को प्रभारी निरीक्षक जानकी भण्डारी महिला कोतवाली अल्मोड़ा व टीम द्वारा पुलिस लाइन अल्मोड़ा में एक दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर /जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस लाइन में निवासरत पुलिस परिवार के बच्चों,महिलाएं व अलग-अलग स्कूलों के छात्र/ छात्राओं/स्कूली स्टाफ को आत्मविश्वास बढ़ाने व आपात परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के लिए जागरूक कर आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर सिखाए गए। साथ ही उपस्थित जनों को सुरक्षा,साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, पोक्सो संबंधी जानकारी,नये आपराधिक कानूनों में महिला सुरक्षा प्रावधानों व भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’,भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जानकारियां देकर विभिन्न हेलपलाइन नंबर डायल 112, महिला सुरक्षा 1090, चाईल्ड हेल्प 1098, साइबर हेल्प 1930 इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Exit mobile version